मौसम

Mousam Ki Jankari : यहाँ हो सकती हें बारिश, बढ़ने वाली हें भयंकर ठण्ड जाने अगले 3 का मौसम  

Samay Samachar Digital Desk, नई दिल्ली : Mousam Ki Jankari : दिल्ली एनसीआर का तापमान लगातार कम होता जा रहा है। दिन में धूप के कारण तापमान में थोड़ा इजाफा होने के बाद अब दिन का तापमान भी लगातार नीचे जा रहा है। राजधानी में कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से भी कम रहा। एसी तो पहले ही बंद हो गए थे, अब पंखे भी बंद होने लगे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दस से पंद्रह दिनों में मौसम और अधिक ठंडा होने की संभावना है। IMD के मुताबिक शनिवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़त होगी। हवा की दिशा भी बदलकर उत्तर-पश्चिम से उत्तर होगी।

WhatsApp Group Join Now

कल हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 22 और 23 को हल्की बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान में इजाफे की संभावना नहीं है। यह 18 डिग्री के आसपास रह सकता है। अभी तापमान में इस तरह के उतार-चढ़ाव आते-जाते रहने की संभावना है। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है। 22 अक्टूबर को रात के समय बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। शुक्रवार के तापामन की बात करें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

यह भी जाने – 5 रुपये का ये नोट पैसो से भर देगा झोला, जाने बेचने का आसान तरीका   

Mousam Ki Jankari : यूपी में भी बढ़ी ठंड

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी सर्दी की दस्तक देखने को मिल रही है। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है, जिसके चलते जहां सुबह शाम मौसम में नमी रहती है और दोपहर को मौसम शुष्क बना हुआ है। राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पर सुबह के समय हल्के बादल छाए हुए हैं जो दिन चढ़ने के साफ हो जाएंगे और यहां पर धूप निकलेगी। इसके अलावा नोएडा, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर और मेरठ में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन के समय तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास ही रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please turn off AdBlocker