बिजनेस

PETROL PRICE UPDATE : जारी हो गये आज के पेट्रोल डीजल के भाव, जानें आपके शहर में क्या है आज के रेट्स

Samay Samachar Digital Desk, नई दिल्ली : PETROL PRICE UPDATE : पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर हर आम नागरिक की नजर रहती है. ऐसे में पेट्रोल और डीजल की ताजा लिस्ट पैनी नजर रहती है. 18 अक्टूबर 2023 के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल के भाव को जारी कर दिया है. ऐसे में 18 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. 18 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं.

WhatsApp Group Join Now

PETROL PRICE UPDATE : कुछ राज्यों ने बदले भाव – 

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वैसे तो कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन कुछ राज्यों ने अपने यहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया है. इनमें पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे शहर शामिल हैं. पंजाब में पेट्रोल 48 पैसे सस्ता हुआ है तो राजस्थान में पेट्रोल के भाव में 6 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 पैसे का इजाफा हुआ है. 

दूसरे शहरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव –

शहर                पेट्रोल                 डीजल
दिल्ली              96.72               89.62
बेंगलुरु            101.94            87.89
लखनऊ             96.57           89.76
नोएडा                96.79            89.96
गुरुग्राम             97.18            90.05
चंडीगढ़            96.20             84.26
पटना              107.24            94.04

हर दिन अपडेट होते हैं दाम –

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं. 

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा.  अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं. 

HOME

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please turn off AdBlocker