बिजनेस

DA Hike : इस दीपावली में मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों वह किसानो को दिया बहुत बड़ा तोहफा, जाने पूरी डिटेल  

Samay Samachar Digital Desk, नई दिल्ली : DA Hike : दीपावली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और किसानों को मोदी सरकार का तोहफा मिल गया है। जी हां। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों को महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की मीटिंग में आज इसके ऊपर मोहर लग गई है। साथ ही  कैबिनेट ने 6 रबी फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। जिसमें 2 से 7 फीसदी तक बढ़ोतरी एमएसपी पर की गई है। साथ में  गेहूं पर 150 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी बढ़ाई गई। इसके अलावा, सरसों पर 400 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है।

WhatsApp Group Join Now

रेल कर्मचारियों की भी हुई बल्ले-बल्ले:

यही नहीं रेल कर्मचारियों के बोनस को भी मंज़ूरी मिल गई है। 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। इससे करीब  12 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। अगर वहीं केंद्रीय कर्मचारियों की बात करें तो  कर्मचारियों को दिए जाने वाले बोनस के फैसले को Ex Facto अप्रूवल दिया गया है। जिससे ग्रुप बी के अराजपत्रित और ग्रुप सी कैटगरी वाले कर्मचारियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर का पैसा मिलेगा।

यह भी पढ़े –  इस पुराने सिक्के से आपको मिलेंगे 18 लाख रुपये, फटाफट यहाँ बेचे 

DA Hike : इस फैसले का था इंतजार:

यानी कह सकते हैं कि दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और किसानों की बल्ले-बल्ले हो गई है। पिछले कई समय से इस बारे में रिपोर्ट्स सामने आ रहीं थीं कि सरकार ये फैसला कर सकती है। डीए की बात करें तो केंद्रीय कर्मचारियों को इससे पहले 42 फीसदी का डीए के रुप में मिलते थे, अब इसकी दर 46 फीसीदी हो गई है। महंगाई के इस दौर में कहीं ना कहीं केंद्रीय कर्मचारियों को राहत जरूर मिलेगी।

वहीं किसानों की तरफ से भी कई महीनों से इसकी डिमांड देखी जा रही थी, जो आज सरकार ने पूरा करने की कोशिश की है। हालांकि इससे सरकरी खजाने पर प्रेशर जरूर पडे़गा, पर इसके लिए पिछले दो महीने से तैयार दिख रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please turn off AdBlocker