बिजनेस

DA Hike News : दिवाली से पहले कर्मचारियों की हो गई मौज, सैलरी में हुआ इतना इजाफा जाने पूरी डिटेल 

Samay Samachar Digital Desk, नई दिल्ली : DA Hike News :  मौजूदा समय में केंद्र सरकार देश के सभी सरकारी कर्मचारियों पर काफी मेहरबान है। बता दें हाल ही में केंद्र सरकार ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा किया है। जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों के चेहर में साफ खुशी देखने को मिल रही है

WhatsApp Group Join Now

बता दें अब यूपी के बाद उड़ीसा सरकार ने भी कर्मचारियों के डीए में इजाफे का ऐलान कर दिया है।जिसके बाद उड़ीसा राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को ज्यादा से ज्यादा पेंशन और सैलरी प्राप्त होगी।

वहीं राज्य सरकार ने इस दिवाली से पहले कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर काफी बड़ा गिफ्ट दिया है। इसके अलावा इस दिवाली से पहले कर्मचारियों को उनकी बढ़े हुए वेतन के साथ में एरियर का भी लाभ होगा।

जानकारी के लिए बता दें इस बारे में एएनआई ने ट्वीट कर लिखा है कि ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए और डीआर में 4 फीसदी का इजाफा किया है। इसके बाद कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। जो कि 1 जुलाई से लागू माना जाएगा।

4.5 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ

वहीं उड़ीसा सरकार की ओर से डीए का लाभ साढ़ें चार लाख सरकारी कर्मचारियों और साढ़ें तीन लाख पेंशनधारकों को होगा। वहीं कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त औरर सितंबर महीने का पैसा एरियर के रूप में प्राप्त होगा।

यह भी पढ़े – बिल्कुल कम इनवेस्ट में दीपावली से पहले शुरू करे खुद का ये बिजनेस, होगी लाखों की कमाई  

DA Hike News : सरकार ने डीए में किया इजाफा

केंद्र सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अब केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को 46 फीसदी की दर से डीए प्राप्त होगा। इससे पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियो को 42 फीसदी की दर से डीए प्राप्त होता था।

सालाना 2 बार बढ़ता है डीए

जानकारी के लिए बता दें सरकार की तरफ से साल में 2 बार डीए में इजाफा होता है। डीए में पहली बार इजाफा जनवरी महीने में किया जाता है और दूसरी बार जुलाई महीने में किया जाता है। देश के तकरीबन 52 लाख सरकारी कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनधारकों को लाभ होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please turn off AdBlocker