बिजनेस

DA ARREAR UPDATE : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दीपावली से पहले खाते में जमा हुए पुरे 30,864 रूपये, चेक करें

Samay Samachar Digital Desk, नई दिल्ली : DA ARREAR UPDATE : केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को इस त्योहार के सीजन में बहुत बड़ा तोहफा दिया गया है। उनके महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। उनका महंगाई भत्ता अब 46 फीसदी कर दिया गया है जो कि पहले 42 फीसदी था।

WhatsApp Group Join Now

उनका चार फीसदी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता उन्हें अक्टूबर की सैलरी के साथ दे दिया गया है। यह नया महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से लागू होगा इसलिए कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ उन्हें 3 महीने का डीए एरियर भी दिया जायेगा। सरकार ने 3 महीने के डीए एरियर की घोषणा तो कर दी लेकिन कर्मचारी अभी तक इस असमंजस में है कि उन्हें डीए एरियर का कुल कितना पैसा मिलेगा। तो आईए समझते हैं यहां से पूरी कैलकुलेशन

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कुल चार फीसदी बढ़ा है और यह जुलाई महीने से बढ़ा है इस अक्टूबर में लागू करने के कारण जुलाई से लेकर सितंबर तक का महंगाई भत्ता एरियर के रूप में दिया जाएगा। इस 3 महीने के एरियर का फायदा सभी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को मिलेगा महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन नए वेतनमान में ग्रेड पे के हिसाब से होता है पे लेवल 1 में कर्मचारियों का ग्रेड पे 1800 रुपए होता है इसमें उनकी बेसिक सैलरी 18000 रुपए होती है इसमें उनका ट्रैवल एलाउंस भी जुड़ता है उसके बाद उनका उनके फाइनल एरियर तय होता है।

DA ARREAR UPDATE : यहां से समझिए पूरी कैलकुलेशन –

माना कि किसी कर्मचारी का पे लेवल-1 है और उसमें उसकी न्यूनतम सैलरी 18000 रुपए है तो उसे कल कितना डीए एरियर मिलेगा आईए समझते हैं –

पे लेवल-1 के ग्रेड पे 1800 पर केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए प्रति माह होती है। इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ोतरी होने पर दिए में कुल 774 रुपए का अंतर आया है। आईए जानते हैं इन्हें कितना एरियर मिलेगा –

जुलाई अगस्त और सितंबर प्रति माह 774 रुपए का अंतर निकलता है इस हिसाब से उसका कल 3 महीने का डीए एरियर 2322 रुपए बनता है।

पे लेवल वन में हाईएस्ट बेसिक सैलरी 56900 रुपए पर कैलकुलेशन –

पे लेवल एक ग्रेड पे 1800 पर केंद्रीय कर्मचारियों की हाईएस्ट बेसिक सैलरी 56900 होती है इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार पीस दी बढ़ोतरी होने पर दिए में 2420 रुपए का अंतर आया है इस हिसाब से उन्हें 3 महीने का कुल 7260 डीए एरियर के रूप में मिलेगा।

बिना ग्रेड पे फिक्स्ड सैलेरी वालों का डीए एरियर –

वह केंद्रीय कर्मचारी जिनका पे लेवल 18 होता है और ग्रेड पे नहीं होता है उनका बेसिक सैलरी 2,50,000 रुपए हैं उनके महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ोतरी होने पर डीए में 10,288 रुपए का अंतर आता है इस हिसाब से उन्हें 3 महीने के डीए एरियर के रूप में 30,864 रुपए मिलेंगे।

समझिए केंद्रीय कर्मचारियों का पे बैंड सिस्टम

साथ में वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी को लेवल 1 से लेकर लेवल 18 तक अलग-अलग ग्रेड पे के रूप में बांटा गया है। इसमें उनके महंगाई भत्ते की गणना ग्रेड पे और उन्हें दिए जाने वाले ट्रैवल एलाउंस के आधार पर होती है पे लेवल-1 में न्यूनतम सैलरी 18,000 रुपए से प्रारंभ होती है और अधिकतम सैलरी 56,900 रुपए होती है। इस प्रकार लेवल 2 से लेवल 14 तक अलग-अलग ग्रेड पे के हिसाब से सैलरी होती है। लेवल 15,17 और 18 में कर्मचारियों को एक निश्चित वेतन मिलता है उन्हें कोई ग्रेड पे नहीं मिलता है सर्वाधिक वेतन लेवल-18 में मिलता है जिनकी बेसिक सैलरी 2,50,000 रुपए फिक्स है।

HOME

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please turn off AdBlocker